{"_id":"661447527ab849d7ae05026c","slug":"chaitra-navratri-from-today-temples-decorated-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-116795-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चैत्र नवरात्र आज से, सजे दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चैत्र नवरात्र आज से, सजे दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। चैत्र नवरात्र के चलते मंदिरों की साफ सफाई करते हुए मंदिरों को सजाया गया है। मंगलवार को पहला नवरात्र है, इसके लिए मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घर और मंदिरों में सुबह 8.26 बजे से 10:21 बजे तक कलश स्थापना की जाएगी। अखंड ज्योति स्थापित होगी। माता रानी का गुणगान होगा। मंदिरों में माता रानी का दरबार सज उठा है। अगले आठ दिन तक आस्था की बयार बहेगी। महिलाएं बाजार में पूजन सामग्री खरीदती नजर आईं।
श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखकर मां भगवती की आराधना की जाएगी। नियम संयम से रहते हुए माता का ध्यान करेंगे। परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। नवरात्र के चलते मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगानाथ मंदिर, मंदिर चौरासी घंटेवाला, दुर्गा मंदिर, रियासत वाला मंदिर, बहलौलपुर मंदिर आदि में माता रानी की पूजा अर्चना को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह शाम मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। शाम को मंदिरों में माता रानी का गुणगान होगा। उधर, नवरात्र के चलते मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को घर-मंदिरों में सुबह 8.26 बजे से 10:21 बजे तक कलश स्थापना और अखंड ज्योति स्थापित होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
किस दिन किस माता की पूजा
09 अप्रैल को मां शैलपुत्री पूजा
10 अप्रैल को मां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अप्रैल को मां चंद्रघंटा पूजा
12 अप्रैल को मां कुष्मांडा पूजा
13 अप्रैल को मां स्कंदमाता पूजा
14 अप्रैल को मां कात्यायनी पूजा
15 अप्रैल को मां कालरात्रि पूजा
16 अप्रैल को मां महागौरी दुर्गा महाअष्टमी पूजा
17 अप्रैल को मां सिद्धिदात्री, राम नवमी
-- -- --