फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebration after Mohammed Shami took wicket on very first ball, sweets distributed in Amroha

Amroha: मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद जश्न, अमरोहा में भारत माता की जय के साथ बंटी मिठाई

Sun, 22 Oct 2023 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

अमरोहा निवासी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पहला विकेट लेने के बाद अमरोहा में जश्न मनाया गया। मैच शुरू होने के बाद स्थानीय प्रशंसक टीवी के आगे जुटने शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
Celebration after Mohammed Shami took wicket on very first ball, sweets distributed in Amroha
अमरोहा में पत्रकारों को बात करते क्रिकेटर शमी - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप में अमरोहा के मोहम्मद शमी के भाग लेने के बाद स्थानीय प्रशंसक खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह शानदार गेंदबाजी करेंगे। मैच शुरू हुआ तो लोग शमी को देखने के लिए टीबी के आगे बैठ गए। मोहम्मद शमी को रोहित शर्मा ने नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया।

विज्ञापन


उन्होंने इस विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। इसके बाद प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया। शमी का विश्व कप इतिहास में यह 32वां विकेट है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन


इस महामुकाबले को देखने को क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। मैच शुरू होते ही लोग टीवी के सामने बैठ गए। उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजों की एक-एक बॉल का लुत्फ उठाया। जैसे ही न्यूजीलैंड टीम के विकेट गिरते रहे वह वैसे-वैसे वह उछलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी के पंजे फंसे कीवी, झूम उठे अमरोहावासी 
अमरोहा के मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले मौके को जमकर भुनाया। उन्होंने दस ओवरों में पांच विकेट लेकर साबित कर दिया कि वह कितने शानदार गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी को देखकर अमरोहा वासी भी जमकर उत्साह मनाते रहे। जैसे ही उन्होंने अपने आखिरी ओवर में पांचवां विकेट लिया तो लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पारी के दौरान 273 रन बनाए।

विश्वकप-2023 में मिले पहले ही मौके में छाए शमी
जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर अली नगर गांव निवासी मोहम्मद शमी ने क्रिकेट अपनी अलग पहचान बनाई। रविवार को वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल तो किया गया, लेकिन शुरू के चार मैचों में उन्हें जगह नहीं मिल सकी। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के बाहर होने के चलते उन्हें रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उन्होंने पहले ही ओवर पहली गेंद पर विल यंग को बोल्ड करते हुए अपना खाता खोला और अपनी अहमियत दर्ज कराई। एक तरफ जहां अन्य गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे थे और रन लुटा रहे थे।


हैट्रिक के लिए लोगों ने की दुआ
वहीं मोहम्मद शमी ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने दस ओवरों में 54 रन देकर न्यूजीलैंड की आधी टीम को आउट किया। उधर, उनके द्वारा लिए जा रहे विकेटों को देख अमरोहावासी भी खुशी से झूमते रहे। शमी ने अपने नौवें ओवर में लगातार दो विकेट लिए तो लोग हैट्रिक लेने के लिए दुआ करने लगे। लेकिन, हैट्रिक न होने से उन्हें निराशा हुई। उधर, शमी के परिवार में भी खुशी का माहौल है। शमी के छोटे भाई कैफ का कहना है कि यह देश के लिए गौरव की बात है। मोहम्मद शमी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है। उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed