फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebrated Chhoti Diwali at the protest site, lit lamps and released fireworks

Amroha News: धरनास्थल पर मनाई छोटी दिवाली, जलाए दीये और छोड़ी आतिशबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Chhoti Diwali at the protest site, lit lamps and released fireworks
अमरोहा/रजबपुर। अधिगृहीत जमीन के मुआवजे के लिए महिलाओं की भूख हड़ताल जारी है तो त्योहार भी धरना स्थल पर मनाए जा रहे हैं। नवरात्र पूजन, दशहरा और करवा चौथ के बाद अब दिवाली भी धरना स्थल पर मनाई जा रही है। शनिवार को छोटी दिवाली पर महिलाओं व ग्रामीणों ने वहीं पर दीये जलाए और आतिशबाजी छोड़ी। उनका कहना है कि बिना मुआवजा लिए वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जिले में मध्य गंगा नहर के निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन कूबी, रामपुर घना व मोहनपुर में कार्य नहीं हो सका है। चार गुने मुआवजे के लिए इन तीनों गांव के किसान बीते साढ़े ग्यारह महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। महिलाओं ने प्रशासन के विरोध में धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। उन्होंने धरना स्थल पर ही नवरात्र पूजन, दशहरा और करवा चौथ का त्योहार मनाया था। अब दिवाली भी धरना स्थल पर मनाए जाने की तैयार चल रही है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि दिवाली और गोबर धन भी यहीं मनाएंगे। बिना मुआवजा लिए वह अब पीछे नहीं हटने वाले हैं। इस अवसर पर सुनीता, बबीता, सरोज, नीतू, कमलेश, पूनम, रेखा, मिथलेश, प्रियांशी, सिंपल के अलावा हरिराज सिंह, सतपाल सिंह, महिपाल सिंह, गजराम सिंह, जसपाल देवेंद्र, सतेंद्र, परम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed