{"_id":"6824e3c8eb410e3c6d02a5d4","slug":"cbse-9198-students-passed-in-class-10th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139919-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं में 91.98% बच्चे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं में 91.98% बच्चे पास
Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सीबीएसई के घोषित नतीजों में जिले में 10वीं का परिणाम 12वीं की अपेक्षा बेहतर रहा है। 12वीं में जहां 78.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, कक्षा दस में 91.98 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
सीबीएसई की ओर से मंगलवार को पहले 12वीं और फिर दसवीं का परिणाम जारी किया गया। बोर्ड ने जनपद स्तर पर 12वीं का परिणाम मंगलवार को ही उपलब्ध करवा दिया था, जबकि हाईस्कूल का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। बोर्ड ने जनपद स्तर पर 12वीं का परिणाम मंगलवार को ही उपलब्ध करवा दिया था, जबकी हाईस्कूल का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। दोनों ही कक्षाओं में जिले के स्कूलों के मेधावियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कक्षा दस के विद्यार्थी 12वीं के मेधावियों से बेहतर साबित हुए हैं। 10वीं की परीक्षा में जिले में कुल 3357 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 3341 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3073 ने सफलता हासिल की। कक्षा दसे में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.98 रहा है।
परीक्षा में 1269 लड़कियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 1265 परीक्षा में शामिल हुई और 1198 ने सफलता हासिल की। ऐसे में 94.70 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा में सफलता पाई है। जबकि, 2088 लड़कों में 2076 लड़के परीक्षा में बैठे थे और 1875 उत्तीर्ण हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.32 रहा है, जो लड़कियों ने चार फीसदी कम है।