फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Caught five dumpers doing mining

रात के अंधेरे में खनन कर रहे पांच डंपर पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Caught five dumpers doing mining
गजरौला में एसडीएम मंडी धनौरा द्वारा पकड़े गए डंपर - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। एसडीएम मंडी धनौरा ने देर रात में बड़े पैमाने पर खनन कर रहे पांच डंपर पकड़े। जबकि डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। एसडीएम ने पकड़े पांचों डंपर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा अरुण कुमार को सोमवार की रात साढ़े दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर गौसाईं व शकूराबाद के जंगल में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने जंगल में छापा मारा। देर रात जंगल में अचानक पहुंचे एसडीएम को देख खनन माफिया डंपर को छोड़ फरार हो गए। एसडीएम ने मौके से पांचों डंपर पकड़ लिए। कॉल कर पुलिस बुलाई। डंपरों को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। थाना पुलिस को खनन करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पांच डंपर दाखिल किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन पर जुर्माना खनन अधिकारी द्वारा लगाया जाएगा। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने पांच डंपर पकड़ सीज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed