फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Caught a young man running away after stealing a bike from outside the banquet hall

बैंक्वेट हाल के बाहर से बाइक चुराकर भाग रहे युवक को पकड़कर की धुनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Caught a young man running away after stealing a bike from outside the banquet hall
नौगांवा सादात। बैंक्वेट हाल के बाहर से बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगावां सादात थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात बैंक्वेट हाल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। अहलेदादपुर गांव निवासी दयानंद सिंह भी शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक बैंक्वेट हाल के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाने लगा। तभी दयानंद सिंह की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। फिर क्या था, भीड़ ने दौड़ा कर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम राहुल उर्फ हर्षित यादव निवासी कैलबकरी गांव बताया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि दयानंद की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed