फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewellery stolen from a woman's house after making her smell intoxicating substance

Amroha News: महिला को नशा सुंघाकर घर से नकदी-आभूषण चोरी

Thu, 24 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from a woman's house after making her smell intoxicating substance
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

रहरा के बांसका खुर्द गांव में बुधवार रात चोरों ने एक महिला को नशा सुंघाकर घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय महिला व उसकी सास घर में अकेली थी। वहीं, मटीपुरा गांव में भी एक घर में चोरी करने घुसे चोर जाग होने पर भाग गए। इस दौरान गृहस्वामी और चोरों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

गांव बांसका खुर्द निवासी शाहआलम ड्राइवर हैं। मंगलवार रात वह मुरादाबाद गए थे। घर पर उनकी पत्नी नसीमा व मां खुर्शीदा सो रही थीं। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात चोरों ने घर में घुसकर नसीमा को नशा सुंघा दिया और घर में रखे सोने के कुंडल, चांदी की पायल के अलावा अन्य आभूषण चुरा लिए। सुबह परिवार उठा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दे दी है। परिजनों को मुताबिक घटना के वक्त कोई आहट नहीं हो सकी, ऐसा माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed