{"_id":"6837712f400921531e0ad59f","slug":"cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-into-two-houses-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140794-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो घरों में नकब लगाकर नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो घरों में नकब लगाकर नकदी-जेवर चोरी
Thu, 29 May 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के दो गांवों में चौकीदार व राजमिस्त्री के घरों में नकब लगाकर चोरों ने नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
पहली घटना नौगांवा क्षेत्र के कंकरखेड़ा गांव निवासी नौबाहर सिंह के घर में हुई। नौबाहर गांव के चौकीदार हैं। उनका घर गांव के बाहरी छोर पर है। मंगलवार रात नौबाहर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए थे। रात में चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में दाखिल हुए और चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली।
इसके बाद चोरों ने बागड़पुर इम्मा गांव निवासी अतर सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां भी चोर दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर भाग गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।