फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the woman's house for Rosa Iftar at sister's house

बहन के घर रोजा इफ्तार में गई महिला के घर के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the woman's house for Rosa Iftar at sister's house
अमरोहा। रोजा इफ्तार में बहन के घर गई महिला के घर के ताले तोड़कर चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई की है। यहां रहने वाले आलम की मौत छह साल पहले हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी जहांआरा और दो बेटियां हैं। बेटियों का पालन पोषण करने के लिए जहांआरा बच्चों के सामान बेचती हैं। रविवार की शाम जहांआरा रोजा इफ्तार के लिए अपनी बहन के घर गई थीं। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। इसी बीच बेखौफ चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखी 35 हजार रुपये और दो तोला सोना लेकर फरार हो गए। इफ्तार के बाद जहांआरा बेटियों के साथ घर लौटीं तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़िता जहांआरा ने बताया कि चोरी की तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed