फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered for indecency and death threats to electricity workers during checking in Amroha

Amroha: चेकिंग के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट, लोहे की रॉड लेकर पीछे दौड़ा सलमान, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 19 Jul 2023 05:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:14 PM IST
सार

अमरोहा में बिजली चेकिंग के दौरान कर्मियों से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिसके बाद जेई पवन कुमार की तहरीर पर शानदार और सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case registered for indecency and death threats to electricity workers during checking in Amroha
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में मंगलवार की सुबह बिजली चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों ने बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता की गाली-गलौज की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। बिजली कर्मचारियों को दौड़ा लिया। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बिजली चोरी कर रहा था परिवार
दाउद सराय बिजली घर के जेई पवन कुमार वर्मा, एलएम राम आसरे, लाइनमैन सर्वेश कुमार, संविदा कर्मी राजेश कुमार के साथ सोमवार को मोहल्ला नोगजा में बिजली चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम शमीमा खातून के घर के परिसर में बिजली चेकिंग करने पहुंची तो यहां चोरी की बिजली चलती पाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी
तभी घर में पहले से मौजूद शमीमा खातून के बेटे शानदार और सलमान ने बिजली कर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता की। जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इतना ही नहीं आरोपी सलमान हाथ में लोहे की रॉड लेकर बिजली कर्मियों के पीछे भागा। इस दौरान बिजली कर्मचारी अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग निकले। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में जेई पवन कुमार की तहरीर पर शानदार और सलमान उर्फ टीटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed