{"_id":"619803ba63caca07972a4b9d","slug":"case-on-four-for-shooting-three-including-woman-in-tigri-fair-gajraula-news-mbd4099876177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले में महिला सहित तीन को गोली मारने के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले में महिला सहित तीन को गोली मारने के आरोप में चार पर केस
विज्ञापन
तिगरी धाम(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में गुरुवार की रात मुरादाबाद की महिला सहित तीन लोगों को गोली लगने के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले मेले में टेंट लगाने को लेकर आरोपियों और घायल नितिन गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला किया था। फायरिंग की चपेट में आने से महिला भी घायल हो गई।
तिगरी मेले में गुरुवार रात हुई फायरिंग में मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ला निवासी नितिन गुप्ता पुत्र मनीष कुमार व मुरादाबाद के ही मझोला थाना क्षेत्र में प्रीत विहार निवासी ऋचा कश्यप पत्नी मनोज कुमार व एक बालक को गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक नितिन गुप्ता के पेट में जबकि ऋचा के बाएं पैर में गोली लगी थी। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर कर दिया गया था।
घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई प्रेमपाल सिंह के मुताबिक गोली से घायल नितिन का टेंट लगाने को लेकर 16 नवंबर को दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोग गुरुवार रात सफेद रंग की फॉर्च्युनर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर आए थे और नितिन पर फायरिंग शुरू कर दी। नितिन के अलावा पास से गुजर रहीं ऋचा कश्यप और एक बच्चे को भी गोली लग गई। बच्चे का नाम-पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नितिन की तहरीर पर रवि, एपल, खुशी चौधरी, निप्पू चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी मुरादाबाद निवासी हैं। उनका पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके वाहनों को चिह्नित करके उसकी मदद से गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद शक के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों का दोष न होने पर सभी को छोड़ दिया गया था।
नितिन की हालत गंभीर
गजरौला। तिगरी मेले में गोली लगने से घायल नितिन गुप्ता की हालत में सुुधार नहीं है। पुलिस ने बताया कि वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। गोली से घायल महिला की स्थिति सुधरी है। संवाद