{"_id":"6a651ff44dfa725f730172a2","slug":"case-of-three-sisters-marriage-probe-into-claims-of-them-being-minors-intensifies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-169094-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों की शादी का मामला : नाबालिग होने के दावे की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों की शादी का मामला : नाबालिग होने के दावे की जांच तेज
विज्ञापन
हसनपुर। सोशल मीडिया पर चर्चा में आई तीन बहनों के एक युवक से विवाह के मामले में अब पुलिस और प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। तीन बहनों में से एक के नाबालिग होने की आशंका सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों बहनें अपने कथित पति के साथ हरिद्वार में हैं, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बुधवार को हसनपुर के एक मंदिर में तीनों बहनों के फेरे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दूसरे वीडियो में तीनों शादी के बारे में विस्तार से बात करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने हसनपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उनकी शादी वास्तविक है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तीनों बहनों को जल्द ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि एक बहन के नाबालिग होने के दावे की जांच की जा रही है। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद