फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed in the case of rape of a girl that happened three months ago

Amroha News: तीन माह पहले हुए युवती से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा

Sun, 02 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the case of rape of a girl that happened three months ago
डिडौली (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तीन माह पहले पड़ोसी गांव के एक युवक ने घर में घुसकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों से युवक से शादी के लिए कहा तो आरोपी के परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का परिवार तीन माह पहले चेहल्लुम देखने के लिए गया था। घर पर किसान की 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान मुंढा इम्मा गांव निवासी सानिब घर में घुस आया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दो महीने बाद युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता और भाई ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात की तो उसके परिजन भड़क गए। इसके बाद 18 अक्तूबर शाम सात बजे फिर पीड़िता के पिता और भाई मुंढा इम्मा पहुंचे और सानिब के परिजनों को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान साबिन, शाकिर, फिरोज और हसीबा ने पिता पुत्र को गालियां दीं और बेइज्जत किया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सानिब, शाकिर, फिरोज और हसीबा पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed