{"_id":"67bcdc8fe5dee13dcd004679","slug":"case-filed-against-two-for-trying-to-do-fake-marriage-in-mass-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-134962-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सामूहिक विवाह में फर्जी शादी करने की कोशिश करने में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सामूहिक विवाह में फर्जी शादी करने की कोशिश करने में दो पर केस
Tue, 25 Feb 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
सीएम सामूहिक विवाह समारोह में फर्जी तरीके से शादी करने की कोशिश करने वाली आसमा व जाबिर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई एडीओ समाज कल्याण की तहरीर पर की गई है। उधर, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया।
श्रीमति सुखदेवी इंटर काॅलेज के मैदान में रविवार को सीएम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें सीडीओ अश्वनी कुमार ने एक फर्जी जोड़े को पकड़ा था। साथ ही दोनों को पुलिस को हवाले कर दिया गया था। युवक के साथ शादी करने की कोशिश करने वाली महिला शादीशुदा थी और पति से विवाद के कारण मायके में रहती है। बिना तलाक के वह दूसरी शादी करने जा रही थी। ससुर की शिकायत पर सीडीओ ने दोनों पकड़ा था। उधर, फर्जी जोड़े के पकड़ में आते ही समारोह से 145 जोड़े और भाग निकले थे। समारोह में 335 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन इस कार्रवाई के बाद 190 जोड़ों की शादी हो पाई थी।
सीडीओ के निर्देश पर एडीओ समाज कल्याण हरवीर सिंह ने फर्जी जोड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में फर्जी तरीके से शादी करने की कोशिश करने वाली महिला आसमा निवासी गांव सोंहत थाना सैदनगली और युवक जाबिर निवासी रामनगर थाना असमौली जनपद संभल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।