फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against three people including father and son for robbing eight lakh rupees

Amroha News: कमिश्नर मेरे दोस्त हैं, अगर रुपये मांगे तो तुम्हारे बेटे को जेल भिजवा दूंगा...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people including father and son for robbing eight lakh rupees
गजरौला(अमरोहा)। कमिश्नर मेरे दोस्त हैं... अगर दोबारा रुपये मांगे तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को झूठा मुकदमा लिख कर जेल भिजवा दूंगा, ये धमकी जमीन दिखाकर आठ लाख रुपये हड़पने वाले आरोपियों ने दी। मामले में गजरौला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाली कांता देवी का आरोप है कि क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी सतीश चौहान और उनके बेटे कोशिंदर अच्छे परिचित थे। उनका घर भी आना जाना था। आरोप है कि सतीश चौहान ने दो साल पहले डेढ़ बीघा जमीन ब्रजघाट चौकी से पहले गजरौला की तरफ दिखाई थी। जमीन में मुरादाबाद के रहने वाले प्रदीप कुमार को अपना पार्टनर बताया था। तीनों ने मिलकर जमीन दिखाई और डेढ़ बीघा जमीन की कीमत 15 लख रुपये बताई। आरोपियों ने जमीन को अपने नाम पर दर्ज बताया था। जमीन का सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने 13 दिसंबर 2022 को तीन लाख रुपये मुरादाबाद निवासी प्रदीप कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

जबकि दो लाख रुपये 14 दिसंबर 2022 को ट्रांसफर कराए। आरोप है कि दो दिन बाद फिर आरोपियों ने और रुपयों की मांग शुरू कर दी और 15 दिन के भीतर बैनामा कराने की बात कही। इस दौरान सतीश चौहान और उसके बेटे को कोशिंदर ने तीन लाख रुपये नकद ले लिए। लेकिन, बाद में जमीन का बैनामा कराने को लेकर टालमटोल करने लगे। जानकारी पर पता चला कि जो जमीन आरोपी सतीश चौहान, कोशिंदर और प्रदीप कुमार ने दिखाई थी वह किसी और की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित कांता देवी का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके आठ लाख रुपये हड़प लिए। अब आरोपी न तो जमीन का बैनामा करा रहे हैं और न रुपये दे रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने सतीश चौहान, कोशिंदर और प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed