फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against two including the owner of the building construction company

Amroha News: भवन का निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक समेत दो पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Case against two including the owner of the building construction company
अमरोहा। भवन निर्माण करने वाली कंपनी के मलिक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। भवन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप है। भवन का निर्माण इंजीनियर की बिना देख रहे के अप्रशिक्षित राजमिस्त्री से बनवाया गया।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव में किसान गिरिराज सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने आवास विकास द्वितीय में भवन निर्माण करने वाले कंपनी के डायरेक्टर गौरव सिरोही व हिमांशु खरोड़ से अपने प्लॉट पर भवन निर्माण कराना तय किया था। कंपनी और गिरिराज सिंह के बीच 1250 रुपये प्रति वर्ग मीटर का अनुबंध तय हुआ। आरोप है कि कंपनी के द्वारा उनके भवन के निर्माण में तय मानकों के अनुसार नहीं किया। घटिया सामग्री लगाई गई। भवन का निर्माण पंजीकृत इंजीनियर की देखरेख में नहीं कराया गया। घटिया सामग्री और मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग के पिलर सीधे नहीं है, दीवार भी तिरछी है।
विज्ञापन

कंपनी के द्वारा 9,02,744 का बिल दिया गया है। पीड़ित गिरिराज सिंह ने 5.70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। जबकि कंपनी ने उसका फर्जी बिल बना कर दिया है। आरोप है कि कंपनी ने केवल तीन लाख रुपये का ही काम किया है। जबकि बाउंड्रीवॉल करने के लिए पूर्व में मंगाई गई 21 हजार ईंटों को कंपनी के द्वारा खुर्द-बुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित गिरिराज सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कंपनी के डायरेक्टर को नोटिस भिजवाया। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर हिमांशु खरोड़ और आर्किविंट क्रिएटर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गौरव सिरोही के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed