फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against eight including husband in dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case against eight including husband in dowry harassment
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 21 सितंबर 2016 को पड़ोस के गांव में रहने वाली युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। दो साल पहले विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया। 20 अक्तूबर की रात देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने घटना की शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने उल्टा मारपीट की और विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्रकरण में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म कोशिश, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed