{"_id":"619950478119b0080c2913d2","slug":"case-against-8-10-unknown-in-sabotage-case-jpnagar-news-mbd4100921112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के कुएं में तोड़फोड़ के मामले में 8-10 अज्ञात बवालियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के कुएं में तोड़फोड़ के मामले में 8-10 अज्ञात बवालियों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। फ्री शो नहीं दिखाने पर में मौत का कुआं पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 8-10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह रिपोर्ट दिल्ली निवासी मौत का कुआं चलाने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई है। पुलिस मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
तिगरी धाम मेले में दिल्ली के पटेल नगर निवासी आमिर खान ने मौत का कुआं से लेकर अन्य मनोरंजन के साधन लगाए हुए थे। 17 नवंबर की रात करीब दस बजे कुछ लोग मौत का शो देखने पहुंचे और खुद को स्टाफ का बताकर टिकट लेने से इनकार कर दिया था। मौत के कुएं पर मौजूद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। अराजकता फैलाई, मौत के कुएं की रेलिंग, लाइटें व अन्य सामान में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवालियों पर लाठी फटकार बिगड़ते हालात संभाले थे। दो दिन तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बवाल में एक युवक घायल भी हुआ था। अगले दिन मेले में पहुंचे डीआईजी शलभ माथुर ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई थी।
सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद