फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car taken away on demand, not returned, case against three

Amroha News: मांगकर लेकर गए कार नहीं लौटाई, तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car taken away on demand, not returned, case against three
मांगकर लेकर गए कार नहीं लौटाई, तीन पर केस
विज्ञापन

अमरोहा। जान पहचान के चलते बागपत के युवक मशरूम कारोबारी की कार मांग कर ले गए। अब फोन उठाना बंद कर दिया। करीब दो महीने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के याहियापुर में हरविंदर सिंह का परिवार रहता है। वह मशरूम प्लांट लगाने का काम करते हैं। चार साल पहले उनकी मुलाकात बागपत जिले के गांव पिलाना सिंघावली निवासी कुलदीप त्यागी, पारस कुमार व निक्की त्यागी से हुई थी।। सभी लोगों ने एक साथ काम भी किया था। 20 जनवरी 2023 को हरविंदर सिंह एआरटीओ ऑफिस पर किसी काम से आए थे। तभी कुलदीप त्यागी, निक्की त्यागी और पारस त्यागी जोया जाने तक की बात कह कार ले गए। इसके बाद वापस नहीं आए। फोन भी उठाना बंद कर दिया। कार में हरविंदर सिंह का काफी सम्मान भी रखा हुआ था। मामले में हरविंदर सिंह ने तीनों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed