फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car rider returning from court shot, serious

Amroha News: कचहरी से लौट रहे कार सवार को मारी गोली, गंभीर

Thu, 29 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Car rider returning from court shot, serious
गजरौला (अमरोहा)। रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर कार सवार युवकों ने कचहरी से भाई के साथ लौट रहे युवक पर फायरिंग की। गोली लगने से कार सवार घायल हो गया। उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फायरिंग की घटना बुधवार शाम रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी के पास हाईवे पर हुई। क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अमन उर्फ अभिजीत सिद्धू कार से भाई के साथ अमरोहा कचहरी से घर लौट रहे थे। वह रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आए दो कारों में सवार होकर आए करीब दस युवकों ने उनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

लाठी-डंडों से वार कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पेट और बाएं हाथ में गोली लगने से अमन घायल हो गए। वह हमलावरों से जान बचाकर भागकर सीएचसी में पहुंचे। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह चौहान मौके पर गए और घटना की जानकारी ली। युवक की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रजबपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। रजबपुर पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed