फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car rammed into a parked truck, two killed including a woman, three injured

खड़े ट्रक में घुसी कार, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into a parked truck, two killed including a woman, three injured
गजरौला/रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सलारपुर के समीप मुरादाबाद की दिशा से आ रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार सवार दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला सहित दो की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के चकरौता निवासी हरीश, विजय, गणेश चंद्रा व उसकी पत्नी सुमन चंद्रा और दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी मनीराम शनिवार की तड़के चार बजे कार से दिल्ली जा रहे थे। इधर नेशनल हाईवे पर झनकपुरी के निकट ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे कार सवार दंपति सहित पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सुमन चंद्रा और मनीराम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मनीराम को दिल्ली और सुमन चंद्रा को मेरठ ले जाया गया। उपचार के दौरान मनीराम व सुमन चंद्रा की मौत हो गई। दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में दोनों की मौत हुई। वहीं पर दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। रजबपुर थाना प्रभारी संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे में घायल महिला सहित दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed