फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Capacity of Kalkheda sugar mill should be increased soon

Amroha News: जल्द की जाए कालाखेड़ा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Kalkheda sugar mill should be increased soon
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में हसनपुर की कालाखेड़ा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक क्षमता वृद्धि नहीं हो पाई है। जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने किया। किसानों ने कहा कि मध्य गंगा नहर को शीघ्र से शीघ्र चालू किया जाए। यदि शीघ्र ही चालू नहीं कराया गया तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है। किसानों के क्रेडिट कार्ड पूर्व की भांति बनाए जाएं। हसनपुर बिजलीघर से झकड़ी फीडर को मात्र दो या चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। जिससे किसान व ग्रामीण परेशान हैं। इसमें शीघ्र सुधार किया जाए। छुट्टा पशुओं से शीघ्र निजात दिलवाई जाए। चकबंदी विभाग द्वारा आदमपुर में खुली लूट की जा रही है। इसे तुरंत रोका जाए। गंगेश्वरी ब्लॉक में जो भूमि चरागाह के लिए छोड़ी गई है। उस पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। चरागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा। इस मौके पर गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, महावीर सिंह चौहान, संजीव कुमार बालियान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed