फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Canter filled with thinner overturned on the highway, jammed for two hours

हाईवे पर पलटा थिनर से भरा कैंटर, दो घंटे लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Canter filled with thinner overturned on the highway, jammed for two hours
अमरोहा। साहिबाबाद से थिनर की बोतलें लेकर मुरादाबाद जा रहा कैंटर हाईवे पर भानपुर फाटक के पास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे कैंटर को सीधा कराया। लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे यह हादसा हाईवे पर भानपुर रेलवे फाटक के सामने निर्माणाधीन फ्लाओवर की पुलिया पर हुआ। साहिबाबाद से थिनर की बोतलें लेकर मुरादाबाद जा रहा कैंटर अचानक ही पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। कैंटर के पलटते ही हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। मौके पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने चालक फईम को बाहर निकाला। चालक के पांव में मामूली चोट आई थी। चालक ने बताया कि अचानक ही स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। वहीं हाईवे पर कैंटर पलटा होने के कारण दूर तक जाम लग गया। मौके पर आई पुलिस ने क्रेन बुलवाकर पलटे कैंटर को सीधा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed