फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Calling details of Mohalla committees at six points

रोकथाम के लिए क्या किए, मोहल्ला समितियों का ब्योरा तलब 00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Calling details of Mohalla committees at six points
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मोहल्ला समितियों ने क्या काम किए है। नगरीय निकाय निदेशालय ने जानकारी मांगी है। अधिशासी अधिकारियों से छह बिंदुओं पर ब्योरा तलब किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मोहल्ले की समितियों को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। इसमें सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम शामिल है। देहात में भी समितियां काम कर रहीं हैं। समितियां बाहर से आने वालों के बारेे में जानकारी जुटाकर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा रहीं हैं। नगरीय निकाय की उप निदेशक रश्मि सिंह ने सोमवार को मोहल्ले समितियों के कामों के बारे में ब्योरा तलब किया है। प्रोफॉर्मा पर वार्ड का नाम, क्रमांक, समिति के अध्यक्ष या सभासद का नाम बताना है। अध्यक्ष का मोबाइल नंबर, निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और उनके मोबाइल नंबर दर्ज करना है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मोहल्ला समितियां सक्रिय हैं। मोहल्ले में किसी की तबीयत खराब है तो उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed