फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Businessmen, youth, sportspersons and teachers gagged with the general budget

आम बजट से व्यापारी, युवा, खिलाड़ी और शिक्षक गदगद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Businessmen, youth, sportspersons and teachers gagged with the general budget
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश कर दिया है। जिसे लेकर व्यापारी, युवा, खिलाड़ी और शिक्षकों सभी गद-गद दिखे। सभी ने बजट को सराहनीय बताया। शिक्षकों ने कहा कि यह बजट शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और दशा देने का काम करेगा। बजट से देश की तरक्की के नए आयाम स्थापित होंगे। विदेशी यात्रा सस्ती होने से विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सस्ती होगी। यह बजट प्रगतिशील व विकास की ओर अग्रसर करने वाला है। ई-लर्निंग के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक विकास का प्रयास सराहनीय है। खिलाड़ियों ने भी बजट को अपने हित में बताया। कहा कि खिलाड़ियों को विदेशी कोच, विदेश में ट्रेनिंग समेत अन्य सुविधाएं दी गई है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह आगे बढ़ सकेंगे। खिलाड़ियों को जो उम्मीद थी, सरकार ने बजट में दिया है। युवा वर्ग में भी साठ लाख नौकरी के प्रावधान को युवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। वहीं व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में व्यापारियों के हितों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने व्यापारियों की मांगों को ध्यान रखते हुए जीएसटी को 5 प्रतिशत ही रहने दिया है, कोई नया टैक्स न बढ़ाकर व्यापारियों को राहत दी है। लेकिन ढोलक कारोबारियों को निराशा हाथ लगी है। उनका कहना है कि ढोलक कारोबारियों के लिए बजट में कुछ नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का बजट व्यापारियों के हितों रखा गया है। सरकार ने व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जीएसटी को 5 प्रतिशत ही रहने दिया है। कोई नया टैक्स ना बढ़ाकर व्यापारियों को राहत दी है। पिछले बजटों से इसमें व्यापारियों का ख्याल रखा गया है।- बलविंदर सिंह, गारमेंटस कारोबारी
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जीएसटी में वृद्घि न करके व्यापारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने नया टैक्स नहीं लगाया है और व्यापारियों के कारोबार को आगे ले जाने के लिए कई प्रावधान किए हैं। जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में आसानी रहेगी।- राकेश वर्मा, सराफ
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का बजट निराश करने वाला रहा है। सरकार से उम्मीद थी कि जूता कारोबार पर जीएसटी 12 प्रतिशत से कम की जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ है। इस बजट में भी व्यापारियों के लिए कुछ नही है। पिछले बजटों की तरह यह बजट भी सामान्य है।- समीर खान, जूता कारोबारी
बजट में टैक्स सलैब में कोई बदलाव न करके सरकार ने व्यापारियों को राहत देने का काम किया है। साथ ही साथ जीएसटी रिटर्न में दो साल तक बदलाव करने का प्रावधान किया है। जिससे गलती होने पर पैनल्टी का प्रावधान खत्म हो गया है।-सुमित धवन, पेंट कारोबारी
केंद्र सरकार का बजट युुवाओं के लिए बहुत ही मील का पत्थर साबित होगा। बजट में युवाओं के लिए 60 लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।-सिद्घार्थ शर्मा, युवा
बजट 2022 में युवाओं के लिए कोई खास नही है। युवाओं के लिए नोकरियाँ सृजित करने की बात की गई है, देखते हैं ये जुमला निकलता है या हकीकत में परवान चढ़ता है। रोजगार के लिए कोई भी स्कीम युवाओं के लिए नही है।-फहीम नबी सिद्दीकी, युवा
केंद्र सरकार के बजट में खिलाड़ियों को काफी प्रावधान किए हैं। खिलाड़ियों को विदेशी कोच, विदेश में ट्रेनिंग समेत अन्य सुविधाएं दी है। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने समेत उनके द्वारा देेेश के लिए पदक लाने की उम्मीद बढ़ी है। साथ ही साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने के लिए भी धन की स्वीकृति की गई है।- लक्ष्य सिंह, चैंपियन, डिस्कस थ्रो
केंद्र सरकार का बजट खिलाड़ियों के हित में है। सरकार की ओर से बजट में खिलाड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिससे खिलाड़ियों के आगे जाने की काफी संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को सरकार से काफी उम्मीदें थी। सरकार का कदम सराहनीय है। मोहम्मद हसीन उर्फ बादशाह, क्रिकेट कोच
खिलाड़ियों के लिए विदेशी कोचों के साथ विदेश में ट्रेनिंग के लिए धन की व्यवस्था की गई है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम विकसित करने पर जोर दिया गया है। केंद्र सरकार का बजट खिलाड़ियों के हित में है।- शेखर राजपूत, कबड्डी खिलाड़ी
केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है। इसमें शिक्षा को नई दिशा व दशा देने का काम किया गया है। बजट से देश को तरक्की के नये आयाम स्थापित होने में मदद मिलेगी। विदेश यात्रा सस्ती होने से विदेशों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सस्ती होगी।-डॉ सिराजुद्दीन हाशमी, चेयरमैन हाशमी एजुकेशनल ग्रुप

केंद्र सरकार का बजट-2022 बहुत ही अच्छा, प्रगतिशील व विकास की ओर अग्रसर करने वाला है। ई-लर्निंग के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक विकास का प्रयास सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में नया करने का प्रयास किया गया है।- डॉ अशोक कुमार रूस्तगी, प्राचार्य, केएपीजी कालेज कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed