{"_id":"68e42a7242938a7f6c0f5dea","slug":"bus-service-started-from-hasanpur-to-bulandshahr-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-149197-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर से बुलंदशहर के लिए शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर से बुलंदशहर के लिए शुरू हुई बस सेवा
Tue, 07 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कस्बे के रोडवेज बस अड्डे से सोमवार को बुलंदशहर और स्याना के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से हसनपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि हसनुपर से बुलंदशहर और स्याना के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। रोडवेज बस रोजाना हसनपुर से रहरा अड्डा, शाहपुर कला, तीसरा मिल, हथियाखेड़ा, मंगरौला, रूस्तमपुर, हाकमपुर, शकरगढ़ी, जयतौली, गंगानगर टी पाइंट, गंगानगर पुल, इन स्थानों से गुजरने के बाद जनपद बुलंदशहर में प्रवेश करेगी। गंगापुल से पार करने के बाद बस भगवानपुर गंगाघाट, बुगरासी, स्याना होते हुए अपने गंतव्य बुलंदशहर पहुंचेगी। फिर इसी रूट से यह बस वापस हसनपुर भी लौटेगी।
हसनपुर से बुलंदशहर तक की कुल दूरी करीब 43 किलोमीटर है। इस बस सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिली है। हसनपुर से बुलंदशहर जाने के लिए लोगों को पहले गजरौला, ब्रजघाट व गढ़मुक्तेश्वर होकर जाना होता था, लेकिन इस बस सेवा के शुरू हो जाने के लिए लोगों के समय की बचत होगी। एआरएम ने बताया कि यात्रियों को सुलभ और आरामदायक यात्रा करने के लिए बस शुरू हो गई है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अजयपाल, पवनराज जाटव, स्टेशन साजिद अली, नजीर हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद