फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus crushes a student riding a bike, death

बस ने बाइक सवारछात्र को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bus crushes a student riding a bike, death
जोगेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कॉलेज जा रहे बाइक सवार बीए के छात्र को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी बस चालक की गिरफ्तार की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के कपासी गांव में भूदेव सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान भूदेव सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा जोगेंद्र (20) नेशनल हाईवे एक कॉलेज में बीए का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से कॉलेज जा रहा था। रास्ते में संभल-जोया रोड स्थित कपासी चौकी के पास प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोया-संभल रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर और सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed