{"_id":"5ad10a724f1c1b350a8b466a","slug":"burn-fifty-acre-wheat-and-ten-acre-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास बीघा गेहूं, दस बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास बीघा गेहूं, दस बीघा गन्ना जला
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गंगेश्वरी/रजबपुर/हसनपुर।
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खेत में जली गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली थानाक्षेत्र के गांव मूढ़ा इम्मा में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल जलाकर राख कर दी। इस घटना में खेत में खड़ी करीब पचास बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं दस बीघा गन्ने की फसल की भी नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर आदमपुर क्षेत्र में तीन बीघा गन्ना जल गया वहीं हसनपुर के गांव में भी बिजली के तारों की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई।
मूढ़ा इम्मा गांव क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर अचानक जर्जर हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलकर गेहूं के खेत पर गिर गई। इसके बाद खेत जल उठा। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आसपास के खेतों में आग फैल गई। पचास बीघा गेहूं और दस बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। इसमें हाफिज मोहम्मद अली का सात बीघा गेहूं, मोहम्मद हसन का पांच बीघा, साबिर का छह बीघा, रिजवान का चार बीघा गेहूं जलकर राख हो राख हो गया। वहीं मोहम्मद हसन का चार और सूफी मुन्ना का छह बीघा गन्ना जल गया। गांव के अरमान का आरोप है कि अग्निशमन विभाग और पुलिस को फोन किया गया था, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
उधर आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव चरौली निवासी ऋषिपाल पुत्र हरचंद्र ने गन्ना बो रखा है। शुक्रवार की सुबह खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गन्ने पर गिर गई। इससे तीन बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। वहीं रजबपुर थानाक्षेत्र के सरकड़ा निवासी ओमकार पुत्र जयपाल का दो बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। ये आग एलटी लाइन में स्पार्किंग से लगी। जबकि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर में तेज हवा के कारण आपस में बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से किसान के चार बीघा गेहूं आग में जल गई। विजय के खेत के ऊपर से बिजली की एलटी लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को अचानक तेज हवा के कारण आपस में तार टकराने पर निकली चिंगारी ने किसान के 4 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंची लेखपाल प्रियंका चौधरी ने मुआयना किया है।