फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   btech student dead in accident

बेकाबू ट्रक ने बीटेक के छात्र को रौंदा, मौत 

Wed, 06 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 06 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
btech student dead in accident
सड़क हादसे में मारे गए बीटेक छात्र अर्पित का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
 नेशनल हाईवे पर सोमवार रात सवा 12 बजे सीओ दफ्तर के पास सड़क पार कर रहे बीटेक के छात्र को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
जनपद बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी अशोक पुत्र भंवर सिंह हाल में पांडव नगर सिविल लाइंस (मेरठ) में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका 23 वर्षीय इकलौता बेटा अर्पित मेरठ के कॉलेज में बी.टेक फाइनल का छात्र था। सोमवार रात अर्पित अपने दोस्त उदित चौधरी पुत्र सत्यवीर सिंह, नितिन कुमार पुत्र रामवीर शर्मा, नितिन पाराशर पुत्र जयदेव शर्मा, संदीप पुत्र रामपाल सिंह निवासी गण मेरठ के साथ दोस्त अंकुर चौधरी पुत्र खचेडू सिंह निवासी गांव आरखपुर (थाना रजबपुर) की शादी में शामिल होकर कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


देर रात करीब सवा 12 बजे सीओ दफ्तर के पास कार रोक कर अर्पित एक  होटल से पानी लेकर हाईवे पार कर रहा था। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने अर्पित को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख अर्पित के दोस्त कार से उतर कर मौके की ओर दौड़े, मगर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सरकारी अस्पताल ले आई, जहां परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पिता अशोक की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया चिराग
गजरौला। हादसे में मारा गया बीटेक का छात्र अर्पित अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन आंचल है। पिता मेरठ में ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सूचना पाकर जब पिता अस्पताल पहुंचे तो वह अपने इकलौते बेटे का शव देख कर बिलख पड़े।  हादसे ने परिवार का चिराग बुझा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed