{"_id":"6a821b47073d2b2c8c09552a","slug":"bsc-student-dies-in-accident-while-travelling-with-brother-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-170695-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाई के साथ जा रहे बीएससी छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाई के साथ जा रहे बीएससी छात्र की हादसे में मौत
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ईसापुर शर्की में फसल की सिंचाई करने भाई के साथ खेत पर जा रहे बीएससी छात्र विवेक सैनी (21) की मौत हो गई। हादसे में बड़ा भाई आशीष कुमार घायल हो गया। छात्र की मौत से परिजनों में शोक है।
बताते हैं कि दोनों भाई 14 अगस्त की रात करीब 12 बजे अपने खेत पर धान की फसल की सिंचाई करने बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर हसनपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। बाद में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में विवेक की स्थिति बिगड़ने पर उसे दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
आशीष का इलाज मेरठ में हो रहा है। शनिवार शाम दिल्ली से विवेक का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विवेक दो भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद युवक की मौत हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।