फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother named in younger brother's murder case arrested

Amroha News: छोटे भाई की हत्या में नामजद भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Brother named in younger brother's murder case arrested
आदमपुर। मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई की हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर में किसान यशपाल सिंह (40) का परिवार रहता है। बताते हैं कि जमीन व मेड़ को लेकर यशपाल सिंह का पिछले कई माह से बड़े भाई डालचंद से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश चल रही थी। शनिवार की रात को घर में घुसकर यशपाल के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। हीरादेवी की तहरीर के आधार पर डालचंद, भूशंकर, शकुंतला, ज्योति, आरती, लोकेंद्र, मुख्तार, बुद्ध भगतजी और भट्टा मालिक विपुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया मामले में फरार चल रहे आरोपी बड़े भाई डालचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed