फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brother kill arvind for land

जमीन के लिए भाई ही बना अरविंद का हत्यारा

Mon, 19 Mar 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 19 Mar 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
brother kill arvind for land
अरविंद हत्याकांड का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले नगलिया बहादरपुर में अरविंद की हत्या जमीन के   लिए उसके भाई ने साले और साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त हुआ डंडा भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ऑफिस में हत्या का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बहादपुर निवासी की अरविंद की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरविंद अपने कमरे में सो रहा था। मां ने सुबह उठकर देखा तो वह मृत अवस्था में चारपाई पर मिला,  उसके सिर पर चोट निशान मिले थे। जिसके बाद सीओ मोनिका यादव के निर्देशन में सर्विलांस टीम और थाना गजरौला पुलि को हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाया गया। 
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक मुकदमे में वादी मनोज से पूछताछ पर बयानों में विरोधाभास हुआ। शक गहराने पर उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। हत्यारोपी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पिता रामपाल की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पैतृक जमीन मनोज और अरविंद के नाम आ गई थी। अरविंद अपनी जमीन बेचना चाहता था। मनोज जमीन बेचने का विरोध करता था। जमीन न बेचने के लिए कई बार समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन अरविंद नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनोज ने अपने साले सुखबीर निवासी मिलक मोती खेड़ा थाना धनौरा और उसके साथी अरुण निवासी ग्राम पपसरा खादर थाना धनौरा के साथ मिलकर डंडों से उसके सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशेें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed