फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law and cousin got the girl married by taking money, Bihar police reached

Amroha News: जीजा और मौसेरे भाई ने रुपये लेकर कराई युवती की शादी, बिहार की पुलिस पहुंची

Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and cousin got the girl married by taking money, Bihar police reached
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बिहार की पुलिस पहुंची। एक युवती को बरामद कर साथ ले गई है। युवती की शादी गांव निवासी व्यक्ति से उसके जीजा और मौसेरे भाई ने रुपये लेकर कराई थी। युवती ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद ही बिहार में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी क्रम में बिहार से पुलिस आई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिहार के जिला सहरसा निवासी एक युवती से गांव युवक शादी कर साथ लाया था। मंगलवार को जब पुलिस पहुंची तो युवती ने बताया कि उसके जीजा और मौसेरे भाई ने रुपये लेकर उसकी शादी कराई है। इसकी ही शिकायत तीन जनवरी को थाने में की गई। बहला फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। युवती को परिजन बिहार साथ ले गए हैं। कैलादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार पुलिस युवती को तलाश में आई थी। युवती के परिजन भी आए थे। उन्होंने बहला फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed