फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother encroached upon the land, victim sat on strike

Amroha News: भाई ने किया जमीन पर कब्जा, भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Brother encroached upon the land, victim sat on strike
अमरोहा।
विज्ञापन

भाई के द्वारा जमीन से कब्जा हटाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट परिसर में धरना और भूख हड़ताल पर बैठ गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने जांच के लिए एसडीएम के पास भेजा। कब्जा न हटने पर दोबारा सोमवार से धरना और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।

तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरने व भूख हड़ताल पर बैठ गए। आरोप लगाया कि उनके दो मकान 200-200 वर्ग मीटर गांव में स्थित हैं। 2021 में वे मजदूरी करने के लिए बाहर जा रहे थे तो उनके बड़े भाई ने कहा कि मकान को मुझे कुछ समय रहने के लिए दे दो। जब वे एक वर्ष बाद मजदूरी करके वापस आए तो उन्होंने अपना मकान खाली कराने को कहा। उनके बड़े भाई ने मकान को खाली नहीं किया और अपना कब्जा कर लिया। उनका बड़ा भाई बदमाश एवं भू-माफिया किस्म का व्यक्ति है। उसकी तहसील व थाना स्तर पर अच्छी सांठ गांठ है। कब्जा हटाने को कहने पर मारपीट व गाली-गलौज करता है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल एसडीएम हसनपुर को जांच करने के आदेश दिए। जिस पर पीड़ित परिवार हसनपुर चले गए। इस दौरान सुरेंद्र, मुनेश, कविता, पूनम, चंपा देवी, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed