फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother accused of culpable homicide of youth arrested after four days

युवक की गैर इरादतन हत्या के आरोपी भाई चार दिन बाद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of culpable homicide of youth arrested after four days
युवक के साथ गाली गलौज करने और विरोध करने पर फावड़े व पंखे से उस पर हमला करने व उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने के मामले में नामजद आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चार दिन बाद पुलिस के हाथ लगे।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 30 वर्षीय समरपाल पुत्र वीर सिंह मंगलवार की रात पड़ोस के घर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में ही उसे गांव के तीन सगे भाई मिले थे। आरोप है कि तीनों ने उसे देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी थी। जिसका विरोध करने पर उस पर फावड़े व पंखेसे हमला बोल दिया था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से भी उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया तो परिजन मेरठ ले गए थे, मगर उसे बचाया नहीं जा सका था। बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में योगेश, कुंवर पाल व पूसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। योगेश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि कुंवर पाल व पूसा हाथ नहीं लगे थे। शनिवार की सुबह दस बजे औद्योगिक चौकी इंचार्ज कर्मजीत सिंह को सूचना मिली कि दोनों आरोपी शहवाजपुर मोड़ पर खड़े हैं और कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed