फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   broken door,amroha,police

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने की तोड़फोड़

Tue, 07 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 07 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
broken door,amroha,police
अभी तक मौके के आसपास से लड़की के वस्त्र बरामद नहीं हो सके हैं। - फोटो : Demo pic
 एक माह पूर्व आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी लूट के आरोपी को पकड़ने आई हयातनगर पुलिस को दौड़ाकर पिटाई कर दी थी और आरापी को भी छुड़ा लिया था। गुस्साई हयातनगर पुलिस रविवार की रात फिर आरोपी के घर पहुंची और जमकर तोड़फोड़ की, विरोध कर रही महिलाओं को भी पीटा। हयातनगर पुलिस आरोपी के पिता और भाई सहित तीन लोगों पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन


संभल के व्यापरी से सवा लाख की लूट में वांछित आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी भुदेव पुत्र चिरंजी को पकड़ने पहुंची। संभल के हयातनगर पुलिस ने आदमपुर पुलिस को साथ लेकर रविवार की रात करीब दो बजे छापा मारा, पुलिस को देखकर आरोपी भुदेव तो भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ की, विरोध में उतरीं महिलाओं के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


हयातनगर पुलिस आरोपी भुदेव के पिता चिरंजी, भाई रामदेव और हरिओम को पकड़कर ले गई। पुलिस की पिटाई से आरोपी की बहन सुधा, भाभी कैलाशो दोनों घायल हो गई। आदमपुर थाना प्रभारी आर के चौहान ने बताया  कि हयातनगर पुलिस भुदेव को पकड़ने आई थी, आदमपुर पुलिस साथ गांव नहीं गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह पूर्व ग्रामीणों ने की थी हयातनगर पुलिस की पिटाई
ढबारसी(ब्यूरो) संभल के एक व्यापारी से सवा लाख की लूट में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी भुदेव वांछित था। आरोपी को पकड़े के लिए पांच मई को गांव भीमा सुल्तानपुर पहुंची हयातनगर ने आरोपी भुदेव को पकड़ लिया था। इससे नाराज ग्रामीणों और परिवार की महिलाओं ने हयातनगर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया था, और एक दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को दोड़ा-दोड़ाकर पीटा था और पकड़े गए आरोपी भुदेव को भी छुड़ा लिया था। बदनामी होने के डर से हयातनगर पुलिस कर्मी से लेकर आला अधिकारियों ने भीमा सुल्तानपुर दबिश की देने की बात को नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed