फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BP and sugar will be checked for people above 30 years of age

Amroha News: 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की होगी बीपी और शुगर की जांच

Tue, 25 Feb 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
BP and sugar will be checked for people above 30 years of age
अमरोहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की बीपी व शुगर की जांच कराई जाएगी।जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर समेत 150 स्थानों पर यह जांच होगी। आशा व एएनएम के जरिए लोगों को चिह्नित कर उनका ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहा जा सके। उम्र बढ़ने के साथ रोग-प्रतिरोधक क्षमता घटती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को समय-समय पर बीपी व शुगर समेत कुछ जांचें जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती है। वजन बढ़ना, मधुमेह होने का जोखिम, हृदय संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, तनाव-अवसाद का खतरा भी बढ़ता है। इनसे बचने के लिए रोजाना व्यायाम, योग और मेडिटेशन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- इन दिनों बढ़ती बीमारियों को ध्यान में रखते हुए 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की बीपी और शुगर की जांच कराई जाएगी। जांच में जिसका बीपी और शुगर बढ़ा हुआ आता है तो उनका इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोगों को चिह्नित कर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed