फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Boys win 6-4 in friendly match

Amroha News: मैत्री मैच में बालकों की 6-4 से जीत

Sat, 08 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Boys win 6-4 in friendly match
अमरोहा। भारतीय हॉकी के सौ साल पूरे होने पर खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हॉकी का मैत्री मैच भी खेला गया जिसमें बालकों की टीम ने बालिकाओं की टीम को 6-4 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह व मसीहा नजम और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. एमपी शर्मा ने की। ब्रजपाल सिंह ने कहा कि यह शताब्दी भारतीय हॉकी की आत्मा को दर्शाती है। हमारे स्वर्णिम दिग्गजों से लेकर आज के युवा सितारों तक, इस यात्रा का हर कदम हमारे देश की खेल पहचान को आकार देता आया है। आज हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर हम अपने अतीत का सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम ने कहा कि हॉकी हमेशा से भारत की जनता का खेल रहा है। यह उत्सव हर उस प्रशंसक, खिलाड़ी और कोच के लिए है, जिन्होंने इस भावना को जिंदा रखा। उन्होंने कहा कि आज हम केवल इतिहास को याद नहीं कर रहे, बल्कि भारतीय हॉकी की अगली सदी का निर्माण भी कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने कहा कि भारतीय हॉकी के 100 साल होने पर इसे पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। मैच के निर्णायक मंडल में शिवम त्रिपाठी, मनीष त्यागी, अमित कुमार व आंचल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed