फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Boyfriend came to meet girlfriend, shaved his head

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई, सिर के बाल मूंड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend came to meet girlfriend, shaved his head
अमरोहा। रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और बाद में प्रेमी के सिर के बाल मूंड़कर उसको गंजा कर दिया। घटना की वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात गांव का ही युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। दोनों एक कमरे में थे। तभी आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गईं। लिहाजा परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। विरोध करने पर परिजनों ने प्रेमिका को एक कमरे में बंद कर दिया। जबकि प्रेमी को गंजा कर दिया। परिवार के सदस्यों ने ही मारपीट और गंजा करने की वीडियो बना लिया। लेकिन मामले से संबंधित करीब ढाई मिनट की तीन वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रेमिका के परिजन प्रेेमी युवक की पिटाई करते और उसके गंजा करते साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं चर्चा है प्रेमिका के परिजनों ने गंजा करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है। प्रकरण सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल प्रेमी की पिटाई और उसे गंजा करने की घटना क्षेत्र में चर्चा विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed