फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bolero of bararatis collided with tractor trolley, three dead including cousins

बरात से लौट रहे चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bolero of bararatis collided with tractor trolley, three dead including cousins
उझारी (अमरोहा)। उझारी-ढबारसी मार्ग पर बुधवार रात नौ बजे बरातियों की बोलेरो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। भीषण हादसे में बोलेरो में सवार चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पतेई एवन से बुधवार को एक बरात सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चौकुुनी गई थी। बरात में शामिल होने के बाद गांव पतेई एवन के छह युवक बोलेरो से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे उझारी-ढबारसी मार्ग पर बिजलीघर के पास से गुजरते समय बोलेरो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बोलेरो सवार शशांक (18) पुत्र बीघा, अभिषेक (19) पुत्र महकार और बोलेरो चालक आस मोहम्मद (30) की मौके पर ही मौत हो गई। शशांक और अभिषेक चचेरे तहेरे भाई थे। हादसे में ललित पुत्र दुष्यंत, अमन पुत्र अलकार और अरुण पुत्र तिलकराज घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सतीश चंद पांडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार में गंभीरता के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed