फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of DCM driver from Kankather found buried in snow in Jammu

Amroha News: कांकाठेर के डीसीएम चालक का जम्मू में बर्फ के बीच दबा मिला शव

Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Body of DCM driver from Kankather found buried in snow in Jammu
गजरौला। कांकाठेर के डीसीएम चालक सतवीर (47) का शव जम्मू में बर्फ के नीचे दबा मिला। वह दो अक्तूबर को डीसीएम लेकर गए थे। शनिवार रात उनका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाया गया। गांव सामने गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कांकाठेर की ग्राम प्रधान अर्चना देवी के पति हरिओम खड़गवंशी ने बताया कि उनके गांव के सतवीर डीसीएम चलाते थे। वह दो अक्तूबर को डीसीएम लेकर जम्मू गए थे। उनके साथ गांव का जोगेश भी गया था। वह हेल्पर है।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को सोफियान जिले में डीसीएम में माल लादकर चल पड़े। मगर उस समय काफी बर्फ पड़ रही थी। इस कारण जाम लगा था। सतवीर ने डीसीएम खड़ी कर दी। पैदल ही चलकर देखने लगे कि कितना लंबा जाम लगा है। जाम को देखते हुए वह काफी दूर निकल गए। इस दौरान जाम खुल गया। वाहन चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं आने पर हेल्पर जोगेश ने उनकी तलाश शुरू कर दी। आठ अक्तूबर को उनका शव सोफियान जिले में हीरपुरा थाना क्षेत्र के चोटीपुरा गांव में बर्फ के बीच दबा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर गांव के लोगों के साथ परिजन जम्मू गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार रात उनका शव गांव में लाया गया। इसके बाद रात में ही 10 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी कांकाठेर में गए। मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान कुछ आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed