{"_id":"6824e49912a00e23f30dbda4","slug":"bodies-of-youths-who-died-in-a-container-fire-in-raipur-were-buried-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-139885-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रायपुर में कंटेनर में जलकर मारे \nगए युवकों के शव सुपर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रायपुर में कंटेनर में जलकर मारे गए युवकों के शव सुपर्द-ए-खाक
Thu, 15 May 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 15 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रायपुर में कंटेनर में जलकर जान गंवाने वाले गांव कबीरपुर निवासी फरमान और शादाब के शव मंगलवार देर रात घर पहुंचे गए। परिजनों ने दोनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। दोनों कंटेनर में खाना बनाते समय हादसे का शिकार हुए थे।
गांव कबीरपुर निवासी फरमान और शादाब ठेकेदार के अधीन मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर गए थे। रायपुर में बीते रविवार दोपहर 2.30 बजे मौसम खराब होने के कारण दोनों कंटेनर में गैस सिलिंडर रखकर खाना बना रहे थे। गैस लीक होने के कारण सिलिंडर फट गया था और कंटेनर में आग लग गई थी। कंटेनर में ही फरमान और शादाब की जलकर मौत हो गई थी।
सूचना मिलते ही परिजन रायपुर के लिए रवाना हो गए थे। 16 सौ किमी दूरी तय कर दोनों के शव मंगलवार रात गांव में आए। जहां पर जनाजे की नमाज के बाद दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। कांठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और सहित अन्य लोगों ने दफीने में शिरकत कर परिजनों को सांत्वना दी।