फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bloody clash between two sides in rivalry, bled 5, case registered on 17

रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष 5 लहूलुहान, 17 पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides in rivalry, bled 5, case registered on 17
अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते सिनौरा जलालाबाद गांव के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार की शाम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनौरा जलालाबाद गांव की है। यहां पर अजीत कुमार और समरपाल सिंह का परिवार रहता है। दोनों के घर आमने-सामने हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। घरों पर चढ़ाई कर मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट और बवाल में अमरपाल और उसका बेटा अक्षय, शरम सिंह, सोनू, किम सागर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ कर बिगड़ते हालातों को संभाला। बाद में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अजीत कुमार की तहरीर पर समरपाल, शीशपाल, अक्षय, योगेंद्र, लज्जावती, सुमिक्षा, अंजलि और समरपाल की तहरीर पर शरम सिंह, अमित कुमार, नौबहार सिंह, किम सागर, अमन, अजीत, आकाश, लवी, लज्जोदेवी और अर्चना के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed