फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame on police

वारंट जारी होने पर भी गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
blame on police
अमरोहा। एक साल से लगातार गैंगरेप के आरोपी के वारंट जारी होने पर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने एसपी से मिलकर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। गांव के ही आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 22 जून 2018 को मजदूर की चौदह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पीड़ित परिजनों के मुताबिक आदमपुर पुलिस ने उसको आज तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस की उदासीनता के चलते आरोपी गिरफ्तारी पर स्टे ले आया था। लेकिन, अब पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला बुलंदशहर के न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बावजूद इसके पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों ने डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ 12 दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज होने का दावा किया है। वहीं एसपी ने प्रकरण की जांच कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed