{"_id":"60e0b26f8ebc3e3bb07efe9b","slug":"bjp-s-celebration-on-the-victory-in-the-jila-panchayat-election-hasanpur-news-mbd3944632195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंअ चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपंअ चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
हसनपुर/मंडी धनौरा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
शनिवार शाम को नगर में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर मिठाई वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनने से पार्टी की ताकत बढ़ गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, राजपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, ईश्वर गुर्जर, जिला मंत्री सुधीर चौहान आदि मौजूद रहे।
वहीं, मंडी धनौरा में भी भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के कैंप कार्यालय पर जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि प्रदेश की अधिकतर जिला पंचायत पर कब्जा कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर राजेश सैनी, सौरभ सैनी, सुनील प्रजापति, विवेक अग्रवाल, ओमप्रकाश व कपिल ठाकुर आदि मौजूद थे।