फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp leader surya prtap shahi told

मैंगो पैक हाउस से उत्पादकों को सहूलियत, विदेशों में धमक मचाएगा आम:शाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp leader surya prtap shahi told
अमरोहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मैन्गो पैक हाउस से आम उत्पादकों को लाभ मिलेगा। लगभग एक महीने तक आम को रख सकते हैं। इससे विदेशों में निर्यात करने में सहूलियत मिलेगी। दुनिया के देशों में अमरोहा के आम की धमक और बढ़ेगी। आम उत्पादकों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

वह रविवार को शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विकास का कीर्तिमान बन रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा है कि फल और सब्जियों को विदेशों तक भेजा जाए। ताकि किसानों और फल उत्पादकों की आय में बढ़ोत्तरी हो सके। मालूम हो कि औद्योनिक सहकारी और विपणन संघ हाफेड की ओर से मैंगो पैक हाउस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यह गुलड़िया रोड स्थित मंडी समिति परिसर में बनेगी। यहां पर आम उत्पादक अपने आम के विभिन्न किस्म को रख सकते हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मैंगो पैक हाउस के निर्माण में नौ करोड़ से अधिक की लागत आएगी। सरकार ने रकम स्वीकृत कर दी है। प्रदेश के कई जगहों पर पॉली हाउस और ग्रीन हाउस से किसानों को लाभ मिलने लगा है। इससे उत्कृष्ट उत्पादकता हो रही है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद में कई ऐसे सामग्री हैं जो शीघ्र नुकसान हो जाते हैं। ऐसे में उनके रख रखाव बेहतर तरीके से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed