फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP has to be ousted from power, revenge for Lakhimpur incident: Jayant

भाजपा को सत्ता से बेदखल कर लेना है लखीमपुर की घटना का बदला ः जयंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP has to be ousted from power, revenge for Lakhimpur incident: Jayant
अमरोहा के रजबपुर में आशीर्वाद पथ यात्रा कार्यक्रम में बोलते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौध - फोटो : HASANPUR
रजबपुर (अमरोहा)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों से एकजुट हो जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। किसान प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल के रेट आसमान को छू रहे हैं। पूरे देश में सबसे महंगी बिजली यूपी में है। इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर लखीमपुर खीरी की घटना का बदला लेना है।
विज्ञापन

जयंत सोमवार को रजबपुर में आशीर्वाद पथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सरकार नहीं बदली तो ये लोग किसानों को गन्ने का भुगतान 14 दिनों की बजाए किस्तों में दिलाएंगे। उन्होंने दावा किया उनकी सरकार बनने की स्थिति में किसान सम्मान निधि को छह हजार से बढ़ाकर बारह हजार रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में गरीब, मजदूर और किसान की नहीं बल्कि पूंजीपतियों और उद्योगपतियों की सरकार है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसान साथ आए तो गन्ने का रेट लागत से डेढ़ गुना दिलाएंगे। किसान सबसे अधिक महंगी बिजली खरीद रहा है बावजूद इसके सरकार कह रही है कि किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं उन्होंने सवाल किया कि क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार में है उसे किसान और आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इससे पहले पगड़ी पहना कर पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बहुप्रतीक्षित मांग हाईकोर्ट के बेंच की स्थापना को लेकर कहा कि सरकार बनाए इसके बाद लोगों को इलाहाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इलाके में बेंच की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के बेटे पर यूएपीए के तहत हो कार्रवाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों का नरसंहार आतंकवादी घटना है। केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे पर
अनलॉफुल एक्टिविटिज प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हैरत जताया। कहा कि दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद पीठ थपथपा कर उनको वापस भेज दिया गया है।
पत्रकारों के सवाल का जवाब में जयंत चौधरी ने कहा कि गरीब आदमी अपराध कर देता है तो उसे तत्काल पकड़ लिया जाता है। लेकिन केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को दिल्ली बुलाया गया लेकिन कार्रवाई के बजाए प्रशंसा करके भेज दिया गया है। इससे बहुत गलत संदेश गया है। सरकार मंत्री को बचा रही है। सरकार से कहा कि समझौते में जो बात तय हुई है उस पर अमल की जाए नौकरी और अन्य तरह की मदद दी जाए।
किसान बन कर मतदान करें वरना दूसरे मुद्दे होंगे हावी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सतर्क और सजग रहे इस बार किसान बन कर मतदान करें वरना दूसरे मुद्दे हावी हो सकते हैं।
पुलिस कर्मियों पर नहीं यूपी पुलिस पर संदेह
जयंत चौधरी ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर नहीं बल्कि यूपी पुलिस पर संदेह है। मंत्री के घर के बाहर नोटिस चिपकाया गया। पुलिस मंत्री के बेटे को उठा कर नहीं ले गई बल्कि टहलते हुए गए। इससे यूपी पुलिस पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
प्रियंका के धरने के बारे में बोलें, सभी लोग किसानों के साथ आए
प्रियंका के धरना देने के सवाल में कहा कि जानकारी नहीं है। सभी को मेहनत करना चाहिए। सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। किसानों के लिए जो भी आ रहा है वह बेहतर काम कर रहे हैं।
हाईवे पर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसान
रालोद के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी ने हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार किसानों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इसके चलते हाईवे पर जाम के हालात हो गए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम प्रभारी और पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक अशफाक अली खान, पूर्व मंत्री मनवीर चिकारा, वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, मेहंदी हसन मंसूरी, रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, इकबाल, साजिद चौधरी, आशा चंद्रा, पुष्पेंद्र चौधरी, कपिल चंद्रा, सतीश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed