फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP committee member received death threat

Amroha News: भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य को जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP committee member received death threat
नौगांवा सादात। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अली आब्दी को व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला गुला तालाब के रहने वाले मोहम्मद अली आब्दी अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हैं। उनके आरोपों की 14 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर अननोन नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज की। भाजपा नेता ने फोन काट दिया तो आरोपी ने दोबारा कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह भाजपा से जुड़ा हुआ है और लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहा है। इसलिए जियाउद्दीन नाम का व्यक्ति लगातार धमकी दे रहा है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मोहम्मद अली आब्दी की शिकायत पर जियाउद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी जियाउद्दीन कौन है, कहां का रहने वाला है और वह क्या करता है इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed