फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP candidates also lost on the booths of the district president

जिलाध्यक्ष के बूथों पर भी हार गए भाजपा प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates also lost on the booths of the district president
कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देने वाली भाजपा के जिलाध्यक्ष के बूथों से ही नौगांवा सादात सीट से भाजपा प्रत्याशी को कम वोट मिले। मतगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी से अधिक वोट विरोधी पार्टी के प्रत्याशी को मिले। इसका परिणाम रहा कि भाजपा प्रत्याशी को यहां हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से सपा प्रत्याशी के मुकाबले भाजपा को 94 वोट कम मिले हैं। जबकि बसपा भी 302 वोट हासिल करने में कामयाब रही। इस तरह से वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 4927 हजार वोट अधिक पाकर भी भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर 328672 मतदाता हैं। चुनाव के दौरान 243899 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत के सूत्र पर काम करने वाली भाजपा के इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी को बूथ नंबर 1 से 19 पर सपा के मुुकाबले कम वोट मिले। यही नहीं इन बूथों पर भाजपा और बसपा के प्रत्याशी सौ वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जबकि बूथ नंबर 20 से 50 के बीच तीनों ही प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। किसी बूथ पर भाजपा को तो किसी बूथ पर सपा और बसपा ने बंपर वोट प्राप्त किए। इसी क्रम में बूथ संख्या 51 से 73 पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल की स्थिति काफी मजबूत रही। हालांकि इन बूथों पर समरपाल सिंह की साइकिल भी खूब दौड़ी। हाथी ने भी चिंघाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद 86 से लेकर 129 बूथों पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। यहां हाथी की रफ्तार कम पड़ गई थी। इन बूथों में 84 और 85 नंबर के बूथ भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर के गांव के हैं। दोनों ही बूथों पर सपा प्रत्याशी समरपाल सिंह को भाजपा प्रत्याशी से अधिक 501 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के देवेंद्र नागपाल को 407 और बसपा प्रत्याशी शादाब खान उर्फ टाटा को 302 वोट हासिल हुए। हैरत की बात यह है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथों पर सपा ने बढ़त हासिल की। यहां सपा प्रत्याशी के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल को 94 वोट कम मिले। बूथ संख्या 130 से 141 तक के बूथों पर सपा की साइकिल तेज रफ्तार से चली, वहीं बूथ संख्या 142 से 205 पर कमल खिला। लेकिन साइकिल की रफ्तार में कोइ कमी नहीं रही। इसी तरह से बूथ संख्या 208 से 299 पर भी साइकिल तेज रफ्तार से चली। जबकि बूथ संख्या 300 से 320 पर भाजपा के देवेंद्र नागपाल ने कमल खिलया। यूं कहना गलत नहीं होगा कि हावी रहें। बूथ नंबर 341 से 414 तक भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल को जमकर वोट मिले। यहां इक्का-दुक्का बूथों को छोड़ साइकिल रफ्तार काफी धीमी रही। लेकिन शुरुआती बूथों से बढ़त बना चुकी सपा आखिर तक कुछ न कुछ वोट बटोर कर भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने में सफल रही। अंत में सपा के समरपाल सिंह ने भाजपा के देवेंद्र नागपाल को 6000 वोटों से हराने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed