फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding mason died after slipping on the gravel lying on the highway

हाईवे पर पड़ी बजरी पर फिसल कर गिरने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mason died after slipping on the gravel lying on the highway
हाईवे पर पड़ी बजरी पर फिसल कर गिरने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। राजमिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चलने के कारण हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अनजान बने हैं।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुआ। क्षेत्र के गांव महेशरा में कल्लू सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा नौ बच्चे हैं। चार बेटों में सबसे छोटा मोहित (23) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी छह महीने पहले ही हुई थी। परिजनों के मुताबिक मोहित बृहस्पतिवार शाम अपने साथी पुष्पेंदर सिंह के साथ रजबपुर आया था। दोनों बाइक पर सवार थे। वापस महेशरा (गांव) लौटते समय बाईपास के निकट हाईवे पर बजरी पर बजरी पड़ी होने के कारण उनकी बाइक फिसल कर गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक के भाई रोहित कुमार की तहरीर पर इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed